लखनऊ

हरदोई में लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, दो ट्रेनों को डिरेल करने की साजिश नाकाम

हरदोई में एक खतरनाक साजिश नाकाम हो गई, जहां अराजकतत्वों ने राजधानी एक्सप्रेस और काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस को निशाना बनाने की कोशिश की। डाउन ट्रैक पर रखी गई बाधाओं के बावजूद, लोको पायलट की सूझबूझ ने हादसे को टाल दिया।

Image

हरदोई में दो ट्रेनों को डिरेल करने की साजिश नाकाम

Photo : Times Now Digital

हरदोई में दो ट्रेनों को डिरेल करने की साजिश नाकाम हो गई, जिसमें अराजकतत्वों ने राजधानी एक्सप्रेस और काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस को निशाना बनाने की कोशिश की थी। घटना दलेलनगर और उमरताली के बीच किलोमीटर संख्या 1129/14 के पास हुई, जब शाम 5:45 बजे नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने का प्रयास किया गया।

इस साजिश में डाउन ट्रैक पर लकड़ी के गुटखे और रेलवे ट्रैक को अर्थिंग देने वाले लोहे के तार का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया और ट्रैक पर रखे बाधाओं को हटाकर रेल अधिकारियों को सूचित किया गया। इस दौरान ट्रेन लगभग 5 से 10 मिनट तक रास्ते में रुकी रही।

जांच-पड़ताल जारी

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद, अराजकतत्वों ने पीछे आ रही काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस को भी डिरेल करने की कोशिश की, लेकिन उसके लोको पायलट की सूझबूझ से यह हादसा भी टल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी हरदोई के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, बालामऊ आरपीएफ के प्रभारी समेत स्थानीय रेल अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article