UP Ka Mausam 19-May-2025: यूपी में गर्मी से मिलेगी राहत, 6 दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में शनिवार रात तेज हवाओं और हल्की बारिश के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। आईएमडी के अनुसार, यूपी में आगामी 6 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश का मौसम ठंडा बना रहेगा।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-May-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल फिर बदलने लगी है। बीते दिनों प्रदेश के कुछ जिलों में आग बरस रही थी, तो वहीं कुछ जिलों में बूंदाबांदी के बाद उमस वाली गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन यूपी के मौसम ने एक बार फिर करवट ली। अब प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम सुहावना बना रहेगा। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यूपी का मौसम 24 मई तक सुहावना बना रहेगा। 24 मई के बाद फिर मौसम में बदलाव होंगे और तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। तापमान बढ़ने के साथ गर्मी से मिली राहत का सिलसिला खत्म होगा और यूपी के लोगों को एक बार फिर जला देने वाली धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

up weather today.

यूपी के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में बारिश भी दर्ज की जाएगी। रविवार को सुबह भीषण गर्मी झेलने के बाद रात में चली तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से भी राहत मिली है। सुबह ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में गर्माहट कम महसूस हो रही है। हल्की धूप खिली हुई है, लेकिन दोपहर तक धूप अपने तेवर दिखा सकती है।

End of Feed