UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-May-2025: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश के कुछ इलाकों में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश भी दर्ज की गई है। लेकिन धूप और गर्मी से जलती जमीन पर पानी की कुछ बूंदों से गर्मी से राहत मिलने की बजाए उमस भरी गर्मी की शुरुआत हो गई। उमस और गर्मी से लोग को पसीनो में तरबतर हो रहे हैं। वहीं प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जहां अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया है। बदलते मौसम और गर्मी की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने यूपी के 57 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें में 20 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं 37 जिलों में हीटवेव और गर्म रातों का अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताएं मानसून से पहले कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल -
यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बदायूं, संभल, ज्योतिबाफुले नगर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और बहराइच में आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही बारिश की बौछार होने की भी संभावना है।
यूपी के 37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, मथुरा, आगरा, एटा, इटावा, झांसी, ललितपुर, सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, बंदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, महामायानगर, काशीरामनगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, औरैया, उन्नाव, जालौन, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, बलिया और संतरिवादास नगर में हीटवेव और गर्म रातों का अलर्ट जारी किया है। यहां दिन के साथ रातें भी गर्म होगी। यानी दिन के समय गर्मी झेल रहे यूपी के लोगों को रात में भी राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
यूपी में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। कहीं तेज गर्म हवाएं चलेंगी, तो वहीं कहीं तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। इस बीच मौसम विभाग ने बताया की आने वाले दिनों में भी यूपी में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। प्रदेश में मानसून से पहले भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।
