UP Weather: कहीं तीखी धूप-कहीं बारिश की फुहार, यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम; जानें कब से होगी झमाझम बरसात

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-Apr-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में फिर से मौसम करवट लेने वाला है। पूर्वी यूपी में आज कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कल से प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू होने का अनुमान है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-Apr-2025: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने के बाद गर्मी फिर से बढ़ गई है। कुछ दिन पहले बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से दिन में गर्मी सताने लगी है। दोपहर में तीखी धूप निकल रही है और तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत, अमेठी, सीतापुर, फतेहपुर, बुलंदशहर समेत ज्यादातर जिलों में ठीकठाक गर्मी पड़ी। हालांकि अब फिर से प्रदेश में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने 18 से 20 अप्रैल तक यूपी के दोनों हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है।

Meta AI

Meta AI

इन जिलों में गर्म रात को लेकर अलर्ट

आईएमडी के अनुसार यूपी में आज पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। इस दौरान दोनों हिस्सों में गर्म रात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, एटा, इटावा, झांसी, ललितपुर, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, मैनपुरी और उसके आसपास के इलाकों में गर्म रात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed