लखनऊ

Lucknow: लखनऊ में ट्रेन पलटाने का साजिश हुई नाकाम, रेल ट्रैक पर मिला लकड़ी का ढाई फीट लंबा टुकड़ा

Lucknow: लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश करते हुए अज्ञात लोगों ने ट्रेन ट्रैक पर ढाई फीट लंबा और 6 इंच मोटा लकड़ी का टुकड़ा रख दिया था। इसकी सूचना मिलते ही ट्रैक से गुजरने वाली गरीबरथ को रोक दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक ट्रेन हादसा होने से बचा है। बताया जा रहा है कि रेल ट्रैक पर ढाई फीट लंबा लकड़ी का टुकड़ा रखकर ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई थी। हालांकि यह साजिश नाकाम हो गई। ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा रखा देख स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी गई और समय रहते ही गरीब रथ को मलिहाबाद स्टेशन पर रोका गया।

ट्रेन ट्रैक पर मिला 6 इंच मोटा लकड़ी का टुकड़ा

बताया जा रहा है कि दिलावर नगर और रहीमाबाद के बीच रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों ने ढाई फीट लंबा और 6 इंच मोटा लकड़ी का टुकड़ा रख दिया। सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ (05577) सुबह तड़के करीब 2.43 बजे इसी ट्रैक से गुजरने वाली थी। लेकिन ट्रेन के आने से पहले दूसरे ट्रैक से गुजरी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने ट्रैक पर लकड़ी के टुकड़े को देख लिया, जिसकी सूचना रहीमाबाद स्टेशन मास्टर ओम प्रकाश को दी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने उस ट्रैक पर आने वाली गरीब रथ को मलिहाबाद स्टेशन पर रोक दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर हुकुम सिंह और राजेश रंजन ने रहीमाबाद थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरपीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article