यूपी का मौसम 16-Apr-2025: बारिश थमते ही चढ़ने लगा पारा, जल्द ही आंधी-तूफान के साथ फिर गरजेंगे बदरा; जाने आपके शहर में मौसम का ताजा हाल

UP Ka Mausam, यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा, लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने आज यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं भी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि जल्द ही एक बार फिर बारिश शुरू होने वाली है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-Apr-2025: उत्तर प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लग गया है। पिछले कुछ दिनों से यहां तेज हवाओं संग बारिश होने से गर्मी से राहत बनी हुई थी। साथ ही तापमान में भी कमी आई थी। लेकिन अब यूपी में मौसम साफ हो गया है। प्रदेश में दो दिन मौसम शुष्क रहा। साथ ही दोपहर में तेज धूप ने गर्मी का भी एहसास कराया। यूपी में आज भी तेज धूप और गर्मी परेशान करने वाली है। लेकिन 24 घंटे बाद मौसम के फिर से यूटर्न लेने का अनुमान है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में फिर से आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।

UP Weather

यूपी का मौसम

आज यूपी में मौसम शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही दोपहर में चिलचिलाती धूप भी निकलेगी। बुधवार को प्रदेश में कहीं भी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है। जिसका प्रभाव यूपी में भी दिख सकता है। 17 अप्रैल को पूर्वी यूपी में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

End of Feed