लखनऊ

दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इस वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा विमान

लखनऊ एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट की फ्यूल कम होने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दुबई से काठमांडू जा रहे विमान संख्या एफजेड 1133 में फ्यूल कम होने के कारण पायलट ने इसे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराने के लिए परमिशन मांगी। जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर इसकी लैंडिंग हुई।

Image

सांकेतिक फोटो

Flight Emergency Landing: लखनऊ एयरपोर्ट पर आज सुबह एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह विमान दुबई से काठमांडू जा रहा था। जिसमें ईंधन कम होने पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट से विमान उतारने की परमिशन मांगी। परमिशन मिलने के बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। अब यह फ्लाइट काठमांडू के लिए रवाना हो गई है।

दुबई से काठमांडू के बीच नो स्टॉप

एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार युएई समय के मुताबिक विमान संख्सा एफजेड 1133 ने 16 अप्रैल को सुबह 2:05 बजे उड़ान भरी थी। यह विमान काठमांडू जा रहा था, जिसमें बीच में कहीं भी स्टॉप नहीं था। नेपाल के समय के अनुसार इस फ्लाइट को 16 अप्रैल की सुबह 8 बजे काठमांडू में लैंड होना था। लेकिन रास्ते में ही इस फ्लाइट में फ्यूल कम हो गया।

जब पायलट को विमान में फ्यूल कम होने का सिग्नल मिला। तब उसने लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमितलेकर उसे लखनऊ में लैंड कराया। लखनऊ एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट को बुधवार सुबह 9:40 बजे उतारा गया। जिसके बाद करीब 10:30 बजे इस विमान ने काठमांडू के लिए उड़ान भरी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article