UP Ka Mausam 14-Nov-2025: उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं का दौर जारी, पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ी, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-Nov-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदली हुई है। तापमान गिरने से यहां कंपकंपा देने वाली सर्दियां शुरू हो गई है। सर्द हवाओं से यूपी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।

UP Ka Mausam 14-Nov-2025: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह-शाम अच्छी-खासी ठंड हो रही है। तापमान भी कम दर्ज किया जा रहा है। इस बीच पहाड़ों से होते हुए यूपी आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ गई है, जिसके चलते राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान के गिरने से ठंड बढ़ती जा रही है और यूपीवासियों को गर्म कपड़ों में अलाव के आगे बैठे हुए देखा जा रहा है। खुद को ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं।

UP Weather Today

उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं का दौर जारी

उत्तर प्रदेश में लगातार बदल रहे मौसम को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा की यूपी में लोग गर्म कपड़ों में भी ठिठुर रहे हैं। ऐसे में बाइक आदि पर यात्रा करने वालों के बारे में क्या कहा जाए, विंड शीट भी उन्हें सर्द हवाओं से नहीं बचा पा रहा है। मौसमी स्थिति को देखते हुए कहा जा रहा है कि आगामी दिनों में यूपी में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड और बढ़ेगी और शीतलहर का दौर भी शुरू हो सकता है।

End of Feed