UP Ka Mausam 13-Nov-2025: यूपी में लुढ़का पारा, सर्द हुई रातें, जानें 14,15 और 16 को कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-Nov-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। तापमान गिरने के साथ यहां कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। इस बीच प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है। तापमान में कमी आने से आगामी दिनों में शीतलहर चलने के आसार जताए जा रहे हैं।

UP Ka Mausam 13-Nov-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह, शाम और रात को कड़ाके की सर्दी हो रही है। यहां लोग गर्म कपड़ों की लेयर में नजर आ रहे हैं। लेकिन दिन के दौरान अभी ठंड का असर कम है। दोपहर के समय तेज धूप खिल रही है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही लोग एक बार फिर कांपते हुए दिखने लगे हैं। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में लोग घर के बाहर अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं कई क्षेत्रों में लोगों ने हीटर बाहर निकाल लिए हैं, ताकि आगामी दिनों में ठंड से बचा जा सके। ठंड और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों ठंड से बचने के लिए आवश्यक सारे जतन किए जा रहे हैं। इस बीच यूपी के कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। अगर तापमान में लगातार इस प्रकार गिरावट जारी रही तो जल्द ही यूपी में शीतलहर का दौर शुरू हो जाएगा।

UP Weather Today

यूपी में लुढ़ाका पार

आज कैसा रहेगा यूपी में मौसम?

उत्तर प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। पारा नीचे लुढ़क रहा है। लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ कंबल भी निकाल लिए हैं। गर्म कंबल और रजाई का इस्तेमाल शुरु हो गया है। हालांकि जहां एक तरफ सुबह और शाम में गर्म कपड़ों आदि की जरूरत पड़ रही है, तो वहीं दिन के समय गुनगुनी धूप खिली हुई है, जिससे दोपहर के समय लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।

End of Feed