UP Weather 10-November-2025: यूपी में सर्द हवाएं बढ़ा रही ठंड, तापमान में गिरावट जारी; जानें आज के मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-November-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है। लेकिन अभी ठिठुरन भरी सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। यूपी में आज कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं:

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-November-2025: उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है, न ही ज्यादा ठंड पड़ रही है और न ही गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि ठंड का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश के कुछ जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। जिससे सुबह और रात में हल्की सिहरन महसूस हो रही है। प्रदेश में अभी ठिठुरने वाली ठंड नहीं पड़ रही है। हालांकि पछुआ हवाओं के चलते रहने से आगामी सप्ताह में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

UP Weather.

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज कैसा मौसम रहेगा

उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहने वाला है। आईएमडी के अनुसार यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में आज शुष्क मौसम रहने की संभावना है। इस दौरान कोहरे को लेकर भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह-शाम में ठंड का एहसास होगा। लेकिन दिन में धूप निकलने से ठंड का प्रभाव कम हो जाएगा। हालांकि धूप से गर्मी महसूस नहीं होगी। 15 नवंबर तक यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

End of Feed