UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-July-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिल रहा है। कहीं हल्की से तेज बारिश हो रही हैं, तो कहीं धूप की तपिश लोग झेल रहे हैं। बारिश की गतिविधियों में कमी के चलते गर्मी में भी इजाफा हुआ है। कई जगहों के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आज के मौसम की बात करें तो यूपी में गुरुवार को प्रयागराज, झांसी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
यूपी का मौसम
यूपी में आज कहां-कहां बारिश होगी
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी हिस्से में अनेक स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। यूपी में 13 जुलाई तक दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश का भी अलर्ट है।
यूपी में आज इन जिलों में अलर्ट
भारी बारिश का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, झांसी, ललितपुर चंदौली, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और महोबा।
बिजली गिरने का अलर्ट
मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, सोनभद्र, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवि दास नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, मुजफ्फरनगर, बागपत, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, मैनपुरी, इटावा,झांसी, ललितपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हमीरपुर और महोबा।
