UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-May-2025: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं और बारिश के चलते अधिकतर हिस्सों में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम में हुए इस बदलाव के चलते इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी से राहत बनी हुई है। साथ ही तापमान में कमी देखने को मिल रही है। फिलहाल यूपी में अगले कुछ दिनों तक झोंकेदार हवाएं चलने और बारिश होने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 मई तक प्रदेश में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते अगले हफ्ते तक भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से अगले हफ्ते तक राहत की उम्मीद है।
आज यूपी में गरज-चमक के साथ होगी बारिश
IMD के अनुसार यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आज बारिश होने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाओं को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। इन हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के दोनों हिस्सों में 4 मई तक मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में इन जिलों में आज येलो अलर्ट
लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर,सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, आजमगढ़, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, हापुड, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, गोरखपुर और संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, संभल और बदायूं।
