UP Weather Forecast: यूपी में कहीं धूप कहीं छांव, इन जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

UP Weather Forecast: यूपी में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। मंगलवार को हुई बारिश के बाद कहीं धूप तो कहीं बादल छाए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार जताए हैं।

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम करवट ले रहा है। मंगलवार से बुधवार तक हुई हल्की से मध्यम बारिश से तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, बारिश से किसानों को राहत से ज्यादा नुकसान की चिंता सताने लगी है। कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश होने से तिलहन की पकी फसलें बर्बाद हो गईं तो कहीं गेंहू की फसल भी हवा के झोंको से गिर गई। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, रायबरेली, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, गोंडा समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। लेकिन, बादल छटने और सूरज की तपित से गर्मी का भी असर देखने को मिलने लगेगा।

UP Weather Forecast

यूपी मौसम अपडेट

बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चिमी यूपी में मौसम के करवट लेने की आशंका जाहिर की है। हल्की बूंदाबांदी और मौसम शुष्क रहने का आसार जताया है। बताया गया है कि दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी और रात में आसमान साफ होने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश में भी आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

End of Feed