लखनऊ

UP Weather Forecast Today: लखनऊ में आज सुबह छाया घना कोहरा, कानपुर समेत इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

UP Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज लखनऊ के कई इलाकों सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी।

Image

उत्तर प्रदेश में आज मौसम

UP Weather Forecast Today in Hindi: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। बीते दिन कई इलाकों में घने बादल आकाश को घेरे रहे। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। शुक्रवार को कानपुर और लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। इनमें अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, रायबरेली, गोंडा, उन्नाव, अयोध्या, अमेठी, कानपुर देहात, कानपुर नगर और लखनऊ शामिल है। हालांकि अगले हफ्ते एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसका प्रभाव यूपी समेत कई जिलों में दिखाई देगा।

लखनऊ समेत इन जिलों में आज मौसम

लखनऊ के कई इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। आज यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कानपुर में भी आज सुबह के साथ कोहरा रहेगा। हालांकि दोपहर में यहां आसमान साफ रहने वाला है। आज यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। आगरा का मौसम भी ऐसा ही रहने वाला है। यहां पर आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प्रयागराज में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है।

जिलाअधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
लखनऊ2612
कानपुर2611
आगरा2711
प्रयागराज2912
वाराणसी2813

इस दिन फिर से होगी बारिश

अगले हफ्ते एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसका असर मैदानी इलाकों के राज्यों में भी देखने को मिलेगा। सोमवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देखने को मिल सकती है। जिसके बाद कई इलाकों में बारिश की संभावना देखने को मिलेगी। यूपी के वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर समेत कई जिलों में सोमवार और मंगलवार को बारिश होने की संभावना है। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article