लखनऊ

Famous Food: अवध की 'पाया निहारी' का दमदार है स्वाद, आप भी करें ट्राई

आपने आजतक कई शाही व्यंजनों का स्वाद लिया होगा। लेकिन अगर आपने अवध के पाया निहारी का स्वाद नहीं लिया तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें। आइए आज जानते हैं कि इस लजीज डिश का इतिहास क्या है। इसे कब और किसके लिए बनाया गया था।

Image

अवध, निहारी फूड

Photo : Twitter

भारत में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं, जिन्हें दुनियाभर में पसंद किया जाता है। इन्हीॆ व्यंजनों में से एक डिश है पाया निहारी। पाया निहारी अवध के फेमस व्यंजनों में से एक है। अवध में राजाओं का शासन रहा है। इनकी थाली में कई लजीज व्यंजनों को परोसा जाता था, जिनमें कबाब, बिरयानी, नरगिसी कोफ्ते, कोरमा आदि शामिल हैं। वहीं राजाओं को निहारी भी बहुत पसंद थी।

निहारी को मटन से तैयार किया जाता है। इसे कुछ लोग अवध तो कुछ लोग मुगलई डिश मानते हैं। आज यह दिल्ली, लखनऊ में भी मिलती है। जहां इसे अलग-अलग तरह से तैयार किया जाता है। लेकिन अवध जैसा निहारी आपको कहीं और नहीं मिलेगा।

नवाबों का फेवरेट पाया निहारी

ऐसा कहा जाता है कि निहारी को नवाब और मुगल बादशाहों को नाश्ते में परोसा जाता था। वहीं यह व्यंजन सिपाहियों को भी खिलाया जाता था, जिससे उन्हें ताकत मिल सके। यह खासतौर पर सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का काम करती है। कहा जाता है कि अवध के नवाब चाहें वह वाजिद अली शाह हों या फिर नवाब मुहम्मद अली शाह या नवाब आसफुद्दौला या नवाब सआदत अली खां सभी इसका सेवन करते थे।

निहारी के अलग-अलग नाम

इस बनाने में काफी समय लगता है। इस स्वादिष्टट व्यंजन को रोटी के साथ परोसा जाता है। लोग इसे निहारी तो कुछ इसे मटन नाहर के नाम से भी जानते हैं। यहां का कुलचा निहारी तो दुनियाभर में मशहूर है। हालांकि अब दिल्ली के कई इलाकों में निहारी मिलने लगा है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article