UP Weather Forecast: कल पश्चिमी यूपी में होगी बारिश, इस दिन से चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी करेगी परेशान

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है, वहीं पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं। कल पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में दिन की धूप ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। यहां तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही गर्मी बढ़ती जा रही है। अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी लोगों को सताने लगी है। हालांकि अभी ग्रामीण इलाकों में रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। यूपी में बीते दो दिनों से चल रही पछुआ हवा के चलते गर्मी से राहत मिल रही थी। लेकिन बुधवार से हवा की रफ्तार धीमे पड़ने वाली है, जिसके बाद फिर से धूप की तपिश देखने को मिलेगी। यूपी के कुछ इलाकों में 4 और 5 अप्रैल को हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिसके बाद 6 अप्रैल से तेज धूप निकलने के साथ ही गर्मी में और बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान जारी किया था कि इस बार यूपी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने वाली है।

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी कानपुर, बाराबंकी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया और बहराइच में अधिकतम तापमान 35 से 38 के बीच रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed