लखनऊ

Lucknow News: लखनऊ के कई इलाकों में आज और कल बिजली रहेगी गुल, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगी कटौती

Lucknow News: लखनऊ में एबीसी से जुड़े काम के चलते आज कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। कल भी कई इलाकों में बिजली संकट देखने को मिलेगा।

Image

लखनऊ के कई इलाकों में आज बिजली की कटौती

Lucknow News: लखनऊ के कई इलाकों में आज लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इन इलाकों में एरियल बंच केबल (एबीसी) से जुड़ा काम किया जाएगा। जिसके कारण आज फैजुल्लागंज, कृष्णलोक कालोनी, बसंत विहार कालोनी में बिजली संकट रहेगा। उपखंड अधिकारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल को एबीसी से जुड़ा काम के इन इलाकों सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है।

आज दो ट्रांसफार्मर रहेंगे बंद

जानकारी के अनुसार बुधवार को एल्डिको फीडर से पोषित होने वाले दो ट्रांसफार्मर 400 केवीए और एक 250 केवीए ट्रांसफार्मर बंद रहने वाले हैं। जिसके चलते बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है। आज सुबह दस से शाम पांच बजे तक इंजीनियरिंग बिजली घर जानकीपुरम में मालवीय स्कूल एच टू, सेक्टर चार, सेक्टर जी, सेक्टर एफ, सिकंदरपुर, जानकी वाटिका, गौसला फीडर ई टू और डी टू में बिजली कटेगी। इसके साथ ही सेक्टर आइ जानकीपुरम में मडियांव, जानकी विहार, साठ फीट रोड, सेक्टर नौ, सेक्टर दो और द्रोणाचार्य स्कूल के सामने भी बिजली संकट रहेगा।

कल इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

4 अप्रैल को भी लखनऊ के कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। इस दिन वृंदावन सेक्टर तीन, साईं विहार और स्वास्थ विहार का क्षेत्र न्यू एल्डिको से पोषित क्षेत्र में बिजली संकट रहेगा। इन इलाकों में सुबह 10 बजे बिजली कटेगी और शाम 4 बजे तक वापस आएगी। इसके अलावा एलपीएस स्कूल, एल्डिको उद्यान द्वितीय, पार्क समृद्धि, लखनऊ न्यू एल्डिको और इसके आसपास भी बिजली कटौती की स्थिति देखने को मिलेगी। इस संबंध में वृंदावन के अधिशासी अभियंता सुभाष मौर्य ने बताया कि 4 अप्रैल को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रश्मिखंड फीडर से पोषित 630 केवीए रश्मिखंड पानी की टंकी से पोषित क्षेत्र बंद रहने वाला है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article