UP Weather Forecast: यूपी के कई इलाकों में आज बरसेंगे बदरा, मौसम में बदलाव से गर्मी से मिलेगी राहत

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। कल भी उत्तर प्रदेश के इलाकों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में अब नाम मात्र की ठंड ही बची है। सुबह और शाम में पड़ने वाली ठंड भी अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है और तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। धूप की तपिश के कारण आलम ऐसा हो गया है कि लोग अभी से ही घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इस बीच मौसम में आज फिर से बदलाव होने वाला है। आज पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इससे गर्मी में हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

Up Weather Forecast.

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी के कई इलाके बारिश से भीगेंगे, वहीं पश्चिमी यूपी का हाल उल्टा ही देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 20 मार्च को भी यूपी के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। जिसके बाद 21 से 23 मार्च को यूपी का मौसम शुष्क रहेगा। यूपी में 21 से 24 मार्च के बीच बारिश या बादल गरजने की कोई संभावना नही हैं।

End of Feed