उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, मुख्यमंत्री योगी ने मांगा विधायकों से सहयोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 28, 2023, 01:03 PM IST

UP Vidhansabha Winter Session: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, मैं सभी सदस्यों, विशेषकर विपक्षी दलों से अपील करता हूं कि वे सदन की गरिमा को बनाए रखने में मदद करें।

UP Vidhansabha Winter Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार को शुरू हो गया जिसमें सुचारू कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों सहित सदन के सभी सदस्यों से सहयोग मांगा। मुख्यमंत्री ने सत्र शुरू होने से पहले कहा कि सदन का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना और इसकी गरिमा को बनाए रखने के लिए विपक्ष भी उतना ही जिम्मेदार है जितना कि सत्ता पक्ष।

​up vidhansabha winter session, cm yogi adtiyanath, up vidhansabha session latest update, cm yogi aditynath news, yogi adityanath latest news


सीएम योगी आदित्‍यनाथ।

उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट के साथ-साथ अन्य विधायी मुद्दे भी पटल पर रखे जाएंगे। आदित्यनाथ ने कहा, ''उत्तर प्रदेश विधानमंडल ने गरिमामय तरीके से कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए पिछले छह वर्षों में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की है। संवाद के माध्यम से लोकतंत्र के सच्चे लोकाचार के अनुसार गरिमापूर्ण तरीके से कार्यवाही का संचालन हुआ है।''

End of Feed