लखनऊ

UP Weather Update: कोहरे ने थामी बस-ट्रेन की रफ्तार, कई रूटों की फ्लाइट ने देर से भरी उड़ान

उत्तर प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव आया है। आज सुबह यूपी के कई शहरों में घना कोहरा दिखाई दिया। जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई और ट्रेन-बसों की रफ्तार भी प्रभावित हुई।

Image

यूपी में छाया घना कोहरा

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मंगलवार की सुबह कोहरे की चादर से ढकी हुई नजर आई। सोमवार को प्रदेश में सीजन का पहला कोहरा पड़ा। जिसने बस, ट्रेन और फ्लाइट सभी की रफ्तार को प्रभावित कर दिया। आज सुबह यूपी की राजधानी लखनऊ समेत रायबरेली, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, सुल्तानपुर और पश्चिमी यूपी में कोहरा नजर आया। साथ ही ठंड भी अचानक से बढ़ गई है, जिससे ठिठुरन का अहसास हो रहा है। घने कोहरे ने विजिबिलिटी पर भी गहरा प्रभाव डाला है। जिस कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

मौसम में हुआ अचानक बदलाव

उत्तर प्रदेश में मौसम ने तेजी से करवट ली है। यहां गुलाबी ठंड से अचानक ठिठुरन वाला मौसम हो गया है। मौसम विभाग के कारण पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। इसके चलते यूपी के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के बाद मौसम शुष्क होने का और पछुआ हवा चलने का भी अनुमान है।

सोमवार को सीजन का पहला कोहरा

उत्तर प्रदेश में सोमवार को इस सीजन का पहला कोहरा पड़ा। जिसके कारण विजिबिलिटी कम हो गई और कई रूटों की फ्लाइटों ने देरी से उड़ान भरी। कोहरे के कारण दिल्ली, मुबंई, रियाद समेत कई रूटों की दर्जनभर फ्लाइटें प्रभावित हुईं। फ्लाइट की देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर कई घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा रोडवेज बसें और ट्रेने भी कोहरे के कारण लेटलतीफी का शिकार हो रही हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!