Ayushman Cards: आयुष्मान कार्ड बनाने में यूपी अव्वल, 4 करोड़ से अधिक कार्ड बनाए

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 17, 2023, 01:24 AM IST

Ayushman cards News: आयुष्मान कार्ड बनाने में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। इसके बाद क्रमश: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का नंबर आता है।

स्टेट एजेंसी फॉर कम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज़ की सीईओ संगीता सिंह ने बताया कि गरीब लोगों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। यूपी पूरे देश में आयुष्मान कार्ड बनाने में पहले पायदान पर है।

Ayushman Cards

आयुष्मान कार्ड बनाने में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य

राज्य में अब तक एक करोड़ 80 लाख परिवार के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसमें से 1 करोड़ 31 लाख परिवार के आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बनाए गए हैं, जबकि 56 लाख परिवार के आयुष्मान कार्ड मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बनाए गए हैं।

End of Feed