लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घोषित 70 नए राज्य मार्ग (स्टेट हाईवे) अगले 6 महीने में बनाकर लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। सरकार का दावा है कि सड़कों के चौड़ीकरण करते हुए स्टेट हाइवे बनाने का काम लोक निर्माण विभाग युद्ध स्तर पर करेगा। इन घोषित नए स्टेट हाईवे को फिलहाल दो लेन में बनाकर तैयार किया जाएगा। हालांकि, कुछ नए राज्य मार्ग स्वीकृत हैं, जिन्हें 4 लेन बनाकर जनता को सौंपा जाएगा। इन हाईवे के तैयार होने पर कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोग कम समय में अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
लखनऊ
Lucknow News: UP को मिलेगी रफ्तार की सौगात, योगी सरकार जून तक बनाएगी 70 स्टेट हाईवे
- Authored by: पुष्पेंद्र कुमार
- Updated Nov 16, 2023, 07:20 AM IST
