लखनऊ

योगी सरकार का एक और दिवाली धमाका, अब फ्री राशन के साथ मिलने जा रहा ये तोहफा

योगी सरकार नवंबर माह से फ्री राशन के साथ एक आयुष्मान कार्ड देने की घोषणा की है। सभी राशनकार्ड धारकों के साथ ही उनके परिवार के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का आदेश जारी किया गया है।

Image

योगी सरकार राशन के साथ एक आयुष्मान कार्ड देगी

Photo : ANI

लखनऊ: योगी सरकार दिवाली से पहले प्रदेशवासियों को एक और तोहफा देने का ऐलान किया है। दिवाली पर मुफ्त राशन के साथ-साथ योगी सरकार राशन कार्ड धारकों को एक और सौगात देने जा रही है। अब मुफ्त स्वास्थ्य बीमा भी मिलेगा। यानी अब राशन के साथ एक आयुष्मान कार्ड भी मिलेगा। इससे पांच लाख तक के फ्री इलाज का प्रावधान है। कार्ड वितरण के लिए राज्य भर में अभियान चलाया जायेगा। इसकी जिम्मेदारी सभी जिलाधिकारियों को दी गई है। दिवाली राशन का वितरण नवंबर से शुरू होगा। सभी राशन कार्डधारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने को कहा गया है।

5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

हाल ही में राज्य में 61 लाख से अधिक परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम घरेलू पात्रता सूची में शामिल किया गया है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया है। राज्य में अब तक 4 करोड़ लोगों को कार्ड जारी किये जा चुके हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में यूपी के करीब 34.8 करोड़ लाभार्थी शामिल हैं। अब तक इनमें से केवल 10 लाख लोगों को ही आयुष्मान कार्ड जारी किया गया है। शेष करीब ढाई करोड़ कार्ड अभी बनने बाकी हैं।

सूची भी जिलों को भेजी

अब दिवाली के राशन के साथ बचे हुए लोगों को कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में सभी डीएम को निर्देश जारी कर दिए हैं। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवार जिनके कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बन गया हो। उन परिवारों के अन्य सदस्यों को भी कार्ड दिलाने को कहा गया है। ऐसे लोगों की ब्लॉकवार और गांववार सूची भी जिलों को भेज दी गयी है.

प्रदेश में आयुष्मान भव: अभियान के दौरान रिकॉर्ड संख्या में लोगों को आयुष्मान कार्ड मिले। इस दौरान कार्ड बनाने में यूपी देश में नंबर वन रहा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 17 सितंबर से अक्टूबर के बीच राज्य में 1 करोड़ से ज्यादा कार्ड जारी किए गए, लेकिन पिछले 15 दिनों में इसमें भारी गिरावट देखी गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!