Holi Special Bus: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग होली की तैयारियों जुटा है। होली पर यात्रियों को बसों की बेहतर सुविधा देने के लिए तैयारियां जोरों पर है। इस बार होली आठ मार्च को है। होली का पर्व मनाने के लिए लोग अपने घरों को जा रहे हैं। होली के चार दिन पहले और होली के पांच दिन बाद तक स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। ताकि घर पहुंचने या फिर वापसी के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो। होली स्पेशल बसें तीन मार्च से आगामी 12 मार्च तक चलेंगी। लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में यह होली स्पेशल बस सेवा चलाई जाएंगी। खास बात यह है कि यह बसें दोगुना चक्कर लगाकर यात्रियों को उनके गंतव्य पर छोड़ेंगी, ताकि त्यौहार के सीजन में लोगों की भीड़ न हो पाए। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम 2065 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार, सात से आठ मार्च को सभी 20 इलाकों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था रहेगी।
होली पर होगा स्पेशल रोडवेज बसों का संचालन
