लखनऊ

पहले खालिस्तानी फिर अब बैंक डकैत, UP में एक ही दिन में दो बड़ा एनकाउंटर, लखनऊ बैंक डकैती में शामिल आरोपी पकड़ा गया

लखनऊ के चिनहट में रविवार को एक बैंक में सेंधमारी करके डकैती को अंजाम दिया गया था। चोरों ने दो दीवार तोड़कर लॉकर तोड़ डाले थे।

Image

लखनऊ में बैंक लूटने वाले डकैतों का हुआ एनकाउंटर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ पुलिस ने किया लुटेरों का एनकाउंटर
  • बदमाश के पैर में लगी गोली
  • बैंक लूटकर भागे थे बदमाश

उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह दो बड़े एनकाउंटर हुए। पहले एनकाउंटर में जहां यूपी पुलिस ने तीन खालिस्तानी आतंकी को मार गिराया, तो वहीं दूसरे एनकाउंटर में लखनऊ के बैंक लुटरे को धर दबोचा। रविवार को ही लखनऊ के चिनहट में एक बैंक डकैती हुई थी, जहां डकैतों ने दो दीवार तोड़कर बैंक के दर्जनों लॉकर को खाली कर दिए थे।

एक लुटेरा गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार चिनहट में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की इंडियन ओवरसीज बैंक मे चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हुई, इस दौरान गोली लगने से लुटेरा अरविन्द कुमार घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरविंद कुमार बिहार के मुंगेर का रहने वाला है। वहीं मौके से 2 बदमाश फरार होने में सफल रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक 315 बोर का कट्टा भी बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस को एक सफ़ेद रंग की एस्टीलो कार भी मिली है, जो बिना नंबर की है।

चिनहट ब्रांच में चोरी

बता दें कि चोरों ने रविवार को चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में लुटेरों ने चोरी की थी। लुटेरे पहले दीवार तोड़कर बैंक में घुसे थे और 42 लॉकर तोड़कर उसका सारा माल लेकर फरार हो गए थे। लुटेरों ने बैंक में रखे कैश को हाथ तक नहीं लगाया था। पुलिस इस मामले की जांच में तुरंत जुट गई थी, जिसके बाद बदमाशों को ट्रैक किया गया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article