यूपी 112 के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) नीरा रावत (Neera Rawat) ने मंगलवार को इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सेकेंड फेज में वाहनों की संख्या को बढ़ाकर 6278 पीआरवी होने जा रही है, साल 2017 में यूपी 112 का औसत रिस्पांस टाइम 25 मिनट 42 सेकेंड था जोकि अब 2023 में घटकर औसतन 9 मिनट 18 सेकेंड पर आ गया है।
पीआरवी में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम होगा, जिसके प्रयोग से कॉलर के पास जीपीएस लिंक का रियल टाइम मैसेज जाएगा, जिससे कॉलर पीआरवी की लोकेशन अपने फोन में ट्रैक कर देख सकेगा।
'पुलिस कितनी दूर है और कब तक पहुंच सकती है'
कॉल करने वाला अपने मोबाइल पर पीआरवी की लाइव लोकेशन (PRV 112 Live Location) देखकर जान सकेगा कि पुलिस कितनी दूर है और कब तक पहुंच सकती है बताया जा रहा है कि यूपी 112 हेल्पलाइन को अपग्रेड करने के बाद 1.30 लाख कॉल रिसीव की जा सकेंगी, कॉल ड्रॉपिंग में कमी के लिए कॉल टेकर्स की संख्या को 673 से बढ़ाकर 825 किया जा रहा है।
