कंगाली से जूझते पाकिस्तान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करारा तंज कसा है। उन्होंने पड़ोसी मुल्क को पृथ्वी के लिए बोझ बताया है। जितनी जल्दी वह अपने आप को इंडिया में मिला ले, यह उसके लिए उतना ही बढ़िया रहेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि अखंड भारत निर्माण ही सच है। बुधवार (15 फरवरी, 2023) को ये बातें उन्होंने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत के दौरान कहीं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल)
साक्षात्कार के दौरान पाकिस्तान के पस्त हालात पर वह बोले- पाक को लेकर श्री अरविंद ने साफ तौर पर ऐलान किया था कि आध्यात्मिक जगत में पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) की कोई हकीकत नहीं है। जिसकी कोई वास्तविकता नहीं होता है, वह अगर इतने दिन भी गुजर-बसर कर जाए तो आप फिर गनीमत करिए। वह पृथ्वी पर भार (बोझ) बना रहेगा। वह भारत में जितनी जल्दी खुद को मिला ले...यह उसके लिए बढ़िया रहेगा।
