लखनऊ

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, वाराणसी इंटरसिटी समेत ये तीन ट्रेनें 20 से 28 तक रहेंगी रद्द

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 12:02 PM IST

Indian Railways: उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। प्रतापगढ़ जिले में रेल लाइन दोहरीकरण काम की वजह से चार स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इस कारण 20 से 28 फरवरी तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। वाराणसी इंटरसिटी समेत तीन गाड़ियों का संचालन निरस्त रहेगा। कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Image

नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य के चलते तीन ट्रेनें 20 से 28 तक रहेंगी रद्द (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी इंटरसिटी समेत तीन ट्रेनें 20 से 28 तक रहेंगी रद्द
  • चार स्टेशनों पर होगा नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य
  • कई ट्रेनों का बदले रूट से होगा संचालन


Indian Railways: उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रूट पर जाने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ लें। दरअसल, लखनऊ मंडल में लखनऊ- रायबरेली- प्रतापगढ़-वाराणसी रेल मार्ग पर रेल लाइन दोहरीकरण के काम के कारण चिलबिला-प्रतापगढ़ स्टेशनों पर पटरी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी समेत तीन ट्रेनें 20 से 28 फरवरी तक रद्द रहेंगी। इसके साथ ही कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियां होंगी।

जानकारी के अनुसार, अंतू, जगेशरगंज, चिलबिला और प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसकी वजह से 20 से 28 फरवरी तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी समेत तीन ट्रेनें 20 से 28 फरवरी तक कैंसिल रहेंगी।

बदले रूट से चलेंगी कई ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 14203/04 लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी, 15107/08 लखनऊ बनारस इंटरसिटी, 04255/56 लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल 20 से 28 फरवरी तक कैंसिल करने का निर्णय लिया गया है। 13005/06 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल वाराणसी पहुंचकर जंघई से फाफामऊ, ऊंचाहार, रायबरेली होकर संचालित की जाएगी। इसके अलावा पटना से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 21, 25 और 28 फरवरी को सुल्तानपुर के रास्ते चलेगी। जम्मूतवी से पटना की अर्चना एक्सप्रेस 20, 23 और 27 फरवरी को, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 20 से 27 फरवरी तक सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ आएगी।

प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी का 28 को चिलबिला स्टेशन पर ठहराव नहीं

रेलवे के अनुसार, भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफासट 20, 22, 25 और 27 फरवरी को रायबरेली पहुंचकर रद्द हो जाएगी। प्रतापगढ़-भोपाल सुपरफास्ट रायबरेली से ही संचालित की जाएगी। बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 25 से 28 फरवरी तक दोपहर 1:30 बजे की जगह 2:30 बजे संचालित होगी। प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी 28 फरवरी तक चिलबिला स्टेशन पर नहीं ठहरेगी। उधर, झांसी-कानपुर रेल मार्ग के मलासा, लालपुर, पामा स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-लखनऊ पैसेंजर को 21 फरवरी तक रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस सोमवार को और बरौनी एर्नाकुलम एक्सप्रेस मंगलवार को भीमसेन-पामा रेलखंड पर 45 मिनट रोककर संचालित की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!