UP News:पीलीभीत में कार के पेड़ से टकराने पर पिता की मौत, पुत्र घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 20, 2023, 07:09 PM IST

UP News: न्यूरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उदयवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के खेर का फार्म निवासी जॉर्ज दास उर्फ पन्ना दास (55) और उनके पुत्र सुमित दास (30) कार में बैठकर नोएडा से अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

UP News: पीलीभीत के न्यूरिया थाना इलाके में शनिवार की सुबह एक होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। न्यूरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उदयवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के खेर का फार्म निवासी जॉर्ज दास उर्फ पन्ना दास (55) और उनके पुत्र सुमित दास (30) कार में बैठकर नोएडा से अपने घर आ रहे थे।

Road Accident

पीलीभीत में बड़ा सड़क हादसा

उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह कार चला रहे सुमित को अचानक नींद की झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। सिंह ने कहा कि इस हादसे में पिता की कार में फंस कर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

End of Feed