UP News: हयातनगर में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, सिपाही समेत एक बदमाश घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 11, 2023, 07:41 AM IST

Encounter Between Police And Cow Smugglers: हयातनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सिपाही समेत एक बदमाश घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाश पर पहले से ही 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

Hayatnagar Police Encounter: हयातनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस मुठभेड़ में एक आरोपी को टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। गो-तस्कर के साथ एक सिपाही भी घायल हो गया। घायल सिपाही की पहचान दीपांशु हयातनगर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान मोबीन पुत्र रमजानी असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी इनामी बदमाश था।

UP News: हयातनगर में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, सिपाही समेत बदमाश घायल

UP News: हयातनगर में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, सिपाही समेत बदमाश घायल (तस्वीर: Pixabay)

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, मंगलवार को हयातनगर थाना क्षेत्र के ऐंचोली गांव में गोवंशीय पशुओं की हत्या का मामला आया था। इसी दौरान पुलिस को गो-तस्करों के जंगल में घूमने की मुखबिर से सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गोतस्करों की खोजबीन शुरू कर दी। वहीं, नगला खोकर से सोतीपुरा जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। खुदको पुलिस से घिरता देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर पर गोली लगने से मोबीन घायल हो गया।

End of Feed