GeM पोर्टल से यूपी में बढ़ी पारदर्शी और सरल खरीद प्रक्रिया, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी बधाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी खरीद में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए GeM पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया है। पिछले पांच वर्षों में ₹64,578 करोड़ से अधिक की खरीद की गई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस पहल की सराहना की और अन्य राज्यों को इससे प्रेरणा लेने की सलाह दी। यह डिजिटल इंडिया की दिशा में मजबूत कदम है।

उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी खरीद में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए जेम (GeM) पोर्टल का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करती है। राज्य सरकार की इस पहल को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सराहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर इस उपलब्धि की बधाई दी और राज्य सरकार के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। यह पहल केंद्र सरकार के डिजिटल और पारदर्शी भारत की कल्पना को मजबूत करती है।

Piyush Goyal and Yogi Adityanath

पीयूष गोयल ने की यूपी सरकार की तारीफ

GeM पोर्टल : एक पारदर्शी और समावेशी खरीद मंच

पीयूष गोयल ने बताया कि गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्थानीय निकायों के लिए एक डिजिटल वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए वस्तुएं और सेवाएं ऑनलाइन खरीदी जाती हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में GeM पर ₹5.43 लाख करोड़ से अधिक के 72 लाख ऑर्डर पूरे हुए हैं। कुल मिलाकर अब तक 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद हो चुकी है।

End of Feed