UP ka Mausam 18-July-2025: तेज हवाओं के साथ सहारनपुर से सोनभद्र तक बरसेंगे मेघ, बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

UP Ka Mausam, उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा, लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किये हैं। कहीं बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है तो वहीं कई भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बारिश और हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आगामी दिनों में भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा 18-July-2025: यूपी में मानसूनी बारिश का दौर जोरों पर है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जा रही है। मानसूनी बादलों की आवाजाही से मौसम सुहावना और ठंडा बना हुआ है। बीते 48 घंटों से प्रदेश के अधिकांश जिलों को मानसूनी बारिश ने भिगो रखा है। आगामी दिनों में भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आज यानी शुक्रवार, 18 जुलाई को भी मौसम विभाग ने यूपी के अधिकतर जिलों में तेज बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यूपी में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम ठंडा बना रहेगा। दोपहर के समय धूप खिली रहेगी, जिससे कई इलाकों में उमस से लोग पसीने में तरबतर नजर आएंगे। आइए अब आपको बताएं कहां होगी झमाझम बारिश और कहां बिजली गिरने का अलर्ट जारी -

UP Weather Today.

तेज हवाओं के साथ सहारनपुर से सोनभद्र तक बरसेंगे मेघ (टाइम्स नाउ नवभारत)

उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रकार के अलर्ट जारी किए हैं। कहीं रेड अलर्ट जारी किया गया है वहीं कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज ललितपुर, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज में बहुत तेज और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ यहां आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

End of Feed