यूपी बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स का ग्लोबल हब; ई-कॉम्पोनेन्ट विनिर्माण नीति से रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण नीति-2025 लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस नीति का उद्देश्य प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन, निर्यात और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। साथ ही यह नीति प्रदेश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत स्थिति दिलाने और आयात पर निर्भरता कम करने में सहायक होगी।

Electronics Component Manufacturing Policy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण नीति-2025 को लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस विषय पर मंगलवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा तैयार नीति प्रस्ताव पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे तेजी से विकसित होने वाला क्षेत्र है।

UP to become global hub of electronics

यूपी बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स का वैश्विक केंद्र

वर्तमान में भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता है, और इसमें उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 60% है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में मौजूद विशाल अवसरों का लाभ प्रदेश को उठाना चाहिए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश ने औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में भी वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए। यह नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के विजन को सशक्त बनाने के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

End of Feed