यूपी सरकार का तोहफा, PRD स्वयंसेवकों का बढ़ा ड्यूटी भत्ता; 35 हजार जवानों को मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार ने पीआरडी जवानों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में इजाफा किया है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। ड्यूटी भत्ते में 26 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद यह 395 रुपये बढ़कर 500 रुपये कर दिया गया है। इससे यूपी के 35 हजार से अधिक पीआरडी जवानों को लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) कर्मियों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में लगभग 26 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। इस वृद्धि का लाभ प्रदेश के 35 हजार पीआरडी स्वयंसेवकों को मिल सकेगा।

UP CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

ड्यूटी भत्ते में 26 फीसदी बढ़ोत्तरी

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने संवाददाताओं को बताया कि पीआरडी जवानों का भत्ता 395 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। मौजूदा समय में प्रदेश में 34 हजार से अधिक पीआरडी जवान तैनात हैं और इस बढ़ी हुई राशि का लाभ इन सभी जवानों को मिल सकेगा। एक बयान के मुताबिक, मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री खन्ना ने बताया कि बैठक में कुल 15 प्रस्ताव रखे गए, जिसमें से 13 को स्वीकृति प्रदान की गई। इसी बैठक में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) का ड्यूटी भत्ता बढ़ाने के निर्णय को भी मंजूरी मिली।

End of Feed