Firozabad news: यूपी के फिरोजाबाद जिले में हाइवे पर दौड़ती कार अचानक आग का गोला बन गई। हादसे में काम में सवार तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। इस हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक हाइवे पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
कार में लगी आग। प्रतीकात्मक तस्वीर- PTI फोटो
बता दें कि आग इतनी भयानक थी कि इसके पास से गुजरना भी मुश्किल हो गया। हाइवे पर कार से उठती आसमान को छुती आग की लपटें सब कुछ जलाने को अमादा थी।
कार चालक गंभीर
यह घटना फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र के हाइवे की है। यहां रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक क्रेटा कार आगरा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रफ्तार के साथ आग की लपटों ने कार को घेर लिया। आग इतनी भयंकर थी कि कार से निकलने के दौरान ही कार में तीन सवार लोग झुलस गए। जहां कार चालक गंभीर से घायल बताया जा रहा है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा
वहीं, कन्नौज में रविवार की सुबह आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। यहां सवारी से भरी हुई बस अनियंत्रित होकर एक डीसीएम ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है और करीब 35 लोग घायल हैं।
