Delhi Blast: यूपी ATS की बड़ी जांच, जैश मॉड्यूल की वुमन विंग हेड शाहीन के संपर्क वाली महिला डॉक्टर्स निशाने पर

लाल किले ब्लास्ट मामले में तार खंगालते हुए यूपी एटीएस की टीम जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग 'जमात उल मोमिनात' की हेड डॉ शाहीन के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। एटीएस शाहीन के संपर्क में रही महिला डॉक्टरों की जांच कर रही है।

यूपी एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) लाल किला ब्लास्ट मामले के तार खंगालते हुए जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग 'जमात उल मोमिनात' की हेड डॉ शाहीन के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। ATS लखनऊ, कानपुर और सहारनपुर सहित कई क्षेत्रों में उन महिलाओं को लेकर जानकारी जुटा रही है जो शाहीन के संपर्क में रही हैं। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पाकिस्तान में बैठे इसके हैंडलर ने शाहीन को अन्य महिलाओं को इस आतंकी संगठन से जोड़ने के निर्देश दिया थे। यही कारण है कि ATS अब शाहीन के साथ काम करने वाली महिला डॉक्टर के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। इस बीच शाहीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और उसके पिता- भाई से मिली जानकारी के आधार पर महिला डॉक्टर के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Delhi Red Fort Blast

यूपी एटीएस के निशाने पर जैश मॉड्यूल की वुमन विंग हेड शाहीन के संपर्क वाली महिला डॉक्टर्स

शाहीन का जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ाव

इस जांच में डॉ शाहीन के निजी जीवन से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। शाहीन के पिता ने बताया था कि शाहीन ने पहले महाराष्ट्र में शादी की थी, लेकिन कुछ साल पहले उसका तलाक हो गया। तलाक के बाद, शाहीन हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय से जुड़ गई और वहां अकेले रह रही थी।

End of Feed