Hardoi Accident: सवारियों से भरी ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत; ड्राइवर फरार

​उत्तर प्रदेश के हरदोई में कासिमपुर थाना क्षेत्र में हरदलमऊ के पास ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Hardoi Accident News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद संडीला सीओ सतेंद्र सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

accident

हरदोई में भीषण हादसा

बांगरमऊ से संडीला की ओर जा रहा था ऑटो

यह हादसा हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के हरदलम के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सवारियों से भरा ऑटो बांगरमऊ से संडीला की ओर आ रहा था। इसी बीच हरदलमऊ के पास अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायलों को तुरंत सीएचसी संडीला में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

End of Feed