लखनऊ

लखनऊ के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली, 8 घंटे तक रहेगा पावर कट

लखनऊ के कई इलाकों में आज 8 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान पावर कॉरपोरेशन द्वारा फीडर और ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम किया जाएगा। इस कारण लोगों को इस भीषण गर्मी में पावर कट का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आज किन-किन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी:

Image

सांकेतिक फोटो

Lucknow Power Cut: लखनऊ के लोगों को आज बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। कई इलाकों में आज 8 घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इस दौरान पावर कॉरपोरेशन द्वारा फीडरों और ट्रांसफार्मरों की मेंटेनेंस की जाएगी। जिसके चलते करीब 2 लाख लोगों को पावर कट का सामना करना पड़ेगा।

ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या में आएगी कमी

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज अलग-अलग इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती होने से लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। इस दौरान लोग भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर और एसी का सहारा नहीं ले पाएंगे।अधिकारियों का कहना है कि फीडरों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के बाद ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या में कमी आएगी।

लखनऊ के इन इलाकों में 8 घंटे बिजली कटौती

अमीनाबाद उपकेंद्र के पांडेयगंज, नजीराबाद, मौलवीगंज, मोहन मार्केट, शंकर जी मंदिर, गुलमर्ग, रकाबगंज, ख्यालीगंज, चिकमंडी, लाटूश रोड, गूंगे नवाब पार्क और अमीनाबाद रोड में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। विक्टोरिया उपकेंद्र के घडियाली मोहल्ला में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यहां सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं आएगी। यूपीआईएल और जीटीआई उपकेंद्र के बिरहाना, बशीरतगंज, रियालदार पार्क, ग्रेन मार्केट, रानीगंज, भेड़ी मंडी, आर्य समाज मंदिर और संतोषी माता मंदिर में 7 घंटे इलेक्ट्रिसिटी नहीं आएगी। इन इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-5 उपकेंद्र में भी आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं विवेकखंड-2, विनयखंड-2 और 3 में सुबह 11:30 से शाम 3:30 तक पावर कट रहेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article