यूपी में मॉनसून की विदाई से पहले झूमकर बरसेंगे बदरा, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 27 September 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिमी यूपी में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस के बाद एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। करीब एक सप्ताह से यूपी के लोग उमस भरी गर्मी झे रहे थे। लेकिन अब मौसम ने फिर से करवट बदली है। गुरुवार को लखनऊ समेत कई जगहों पर बारिश दर्ज हुई। आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यूपी में फिलहाल अगले दो दिन मॉनसून एक्टिव रहने वाला है। जिसके बाद फिर से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

UP Weather

यूपी का मौसम

आज तेज हवाओं संग बारिश के आसार

मौसम विभाग के आज पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर बारिश हो सकती है। दोनों हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। 28 सितंबर को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

End of Feed