Hardoi Mobile Blast: वर्तमान समय में मोबाइल फोन बहुत महत्वपूर्ण बन चुके हैं। बिना मोबाइल फोन के कोई नहीं है। बच्चों से बड़ों तक सबसे हाथ में मोबाइल फोन है। क्योंकि मोबाइल फोन से न केवल आप अपने परिजनों और दोस्तों के करीब हैं, बल्कि इससे लोगों के कई कार्य आसान भी हो गए हैं। लेकिन मोबाइल लोगों के खतरा भी बनता जा रहा है। क्योंकि मोबाइल ब्लास्ट होने की घटनाएं भी सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के हरदोई से भी सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को कॉल रिसीव करना बहुत महंगा पड़ गया। क्योंकि कॉल रिसीव करते ही उसमें ब्लास्ट होने से दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
'हेलो' बोलते ही मोबाइल हुआ ब्लास्ट
मोबाइल ब्लास्ट होने से दो लोग घायल
जानकारी के अनुसार, यह मामला हरदोई के बावन रोड पर पॉलिटेक्निक के पास हुआ था। बताया जा रहा है कि रामकिशोर और अजीत नाम के दो युवक बाइक पर सवार होकर नुमाइश घूमने आए थे। उसी दौरान पॉलिटेक्निक के पास रामकिशोर के फोन की घंटी बजी। जैसे ही उन्होंने मोबाइल निकाला और फोन रिसीव करके हैलो बोला वैसे ही तेज धमाके के साथ मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से बाइक पर सवार रामकिशोर और अजीत गिर गए। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच करते हुए मोबाइल के अचानक ब्लास्ट होने के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
