Indo Nepal Border: देश में चल रहे तनाव भरे माहौल में एक तरफ भारत-पाकिस्तान की सीमा से संदिग्धों के पकड़े जाने की खबरें आ रही थीं कि एक खबर भारत-नेपाल की सीमा से भी आई है। उत्तर प्रदेश के बहराइच में इंडो नेपाल सीमा दो संदिग्ध पकड़े गए हैं। दोनों संदिग्धों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी।
पहलगाम में हुई आतंकी घटना के मद्देनजर सीमा पर हाई अलर्ट जारी है। इसी दौरान बहराइच के नानपारा क्षेत्र में नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने सेना की वर्दी पहने दो बाइक सवारों को देखा। मामला संदिग्ध लगने पर सीमा पर तैनात सभी एजेंसियों ने दोनों से पूछताछ शुरू की। जवानों ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।
