हरदोई में ट्रैक्टर और टेम्पो की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत; चार घायल

यूपी के हरदोई में एक टेम्पो और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

हरदोई जिले में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से टेम्पो सवार दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिलग्राम के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रवि प्रकाश सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम परसोला गांव के पास हरदोई-कन्नौज मार्ग के शाहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर और टेम्पो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

accident Hadsa Static.

सांकेतिक फोटो।

टेम्पो के उड़े परखच्चे

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। घटना में टेम्पो सवार अफसर (40) और रामबक्स (33) की मौत हो गई। हादसे में घायल चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed