महिला से छीना पर्स निकले 3 सौ रुपए, पुलिस की मुठभेड़ में दो लोग गिरफ्तार, लूट और छिनैती को देता था अंजाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2023, 05:44 PM IST

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कबूला है कि एक महीने पहले कांट रोड पर एक महिला से उसने पर्स छीना था, उसमें से उसे तीन सौ रुपए मिले थे। वहीं, पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचे, कारतूस और छीने गए आभूषण भी बरामद किए हैं।

Shahjahanpur Encounter: यूपी के शाहजहांपुर से एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। हालांकि पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कांट पर की गई कई लूट और छिनैती की घटनाएं कबूल की हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से कांट जलालाबाद रोड पर छिनैती और लूट की घटनाएं पुलिस के लिए सिर दर्द बनी थी। हालांकि घटनाएं होने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में नाकामयाब रहती थी।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

दरअसल, जलालाबाद थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात पुरैना बॉर्डर के पास बाइक सवार दो युवकों की घेराबंदी की। लेकिन पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने पुलिस पर फारिंग कर दी। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचे, कारतूस और छीने गए आभूषण भी बरामद किए हैं।

End of Feed