लखनऊ

Hardoi News: पूजन सामग्री विसर्जित करने की गई बच्चियों की गंगा में डूबने से मौत

Hardoi News: हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के छिबरामऊ स्थित राजघाट पर नवरात्रि की पूजन सामग्री विसर्जित करने गई तो बच्चियां गंगा में डूब गई। डूबने से दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत

Photo : iStock

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां गंगा नदी में दो बच्चियों के डूबने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां नवरात्रि की पूजन सामग्री विसर्जित करने के लिए गई थी। तभी वह गंगा में गिर गई और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गंगा में डूबने से दो लड़कियों की मौत

पुलिस ने मृत बच्चियों की पहचान दिव्यांशी (छह) और शिवंकी (आठ) के रूप में की है। ये दोनों बच्चियां सांडी थाने के मतनी की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चियां अन्य लड़कियों के साथ नवरात्रि की पूजन सामग्री को विसर्जित करने के लिए घाट पर गई थी। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वो गंगा में डूब गई। नदी में डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हो गई। ये घटना बिलग्राम क्षेत्र के छिबरामऊ स्थित राजघाट की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बच्चियों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली गई। करीब 6 घंटे सर्च के बाद दोनों बच्चियों का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी ने बताया कि इन दोनों बच्चियों के पिता मजदूर हैं और हरियाणा में काम करते हैं।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article