Basti Accident: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक बस, कार और ऑटोरिक्शा आपस में टकरा गई और टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि टकराए गए वाहनों में बस, ऑटो और कार शामिल थे, जिसमें एक बस में कुल 65 लोग सवार थे।
बस, ऑटो और कार की टक्कर में 2 की मौत
तीनों वाहन एक-दूसरे से टकराकर गड्ढे में गिरे
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यह हादसा शनिवार रात को कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर हुआ जब तीनों वाहन एक-दूसरे से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। उन्होंने बताया कि हादसे में रामचंद्र (78) और नाजिमा खातून (30) की मौत हो गई।
बस में सवार थे 65 लोग
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादस में घायल अन्य 13 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सिंह ने बताया कि बस आंबेडकर नगर के किछौछा दरगाह से गोंडा जा रही थी, जिसमें 65 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
(इनपुट-भाषा)
