लखनऊ

UP Weather Today: रजाई-कंबल रखो तैयार, जल्द होगी यूपी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

UP Weather Today: दिवाली के बाद बदले यूपी के मौसम के मिजाज। न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह-रात ठंडक का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही यूपी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।

Image

यूपी का मौसम

UP Weather Today: दिवाली के बाद से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं। यहां तापमान में आई कमी के कारण हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। जहां शहरी इलाकों में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में शाम से ठंडक महसूस होने लगी है। रात होते-होते चादर की आवश्यकता पड़ने लगी है। अचानक यूपी के मौसम में आए बदलाव से जुकाम-बुखार के मामले बढ़ गए हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जा रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा यूपी में आज मौसम का हाल -

यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 3 नवंबर को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट हो सकती है। जानकारी के अनुसार, यूपी के बरेली और अयोध्या का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं कानपुर का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। दिन प्रतिदिन तापमान में हो रही गिरावट को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यूपी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। कंबल और रजाई की जरूरत महसूस होने लगेगी।

कहां कितना तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बरेली का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, अयोध्या का 15 डिग्री, इटावा का 16.2, गाजीपुर का 16.5, शाहजहांपुर का 16.7, लखनऊ का 17 डिग्री रहा है। आज की बात करें तो आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई जिलों के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। तापमान में कमी आने से ठंड और बढ़ेगी।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 4 नवंबर से 8 नवंबर तक प्रदेश का मौसम साफ बना रहेगा। तापमान में कमी आ सकती है। यूपी को ग्रीन जोन में रखा गया है। प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश को लेकर कोई संभावना बनती नजर नहीं आ रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!