लखनऊ

बिजनौर में कपल के बीच विवाद, पति ने पत्नी को मारा; फिर खुद किया सुसाइड अटेम्प्ट

Bijnor News: यूपी के बिजनौर में आपसी विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद आत्महत्या करने की कोशिश की। आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करा दिया है-

Image

बिजनौर में विवाद के बाद पत्नी की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हाल ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं पत्नी की हत्या के बाद सनकी पति ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी का प्रयास भी किया। दोनों को बीच अकसर किसी न किसी बात को लेकर विवाद हुआ करता था।

आरोपी डिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने बताया कि रविवार तड़के लगभग चार बजे बिजनौर के बुल्ला के चौराहे के पास रहने वाले निजामुद्दीन ने अपनी पत्नी इसराना (36) की चाकू से वार कर हत्या कर दी और उसके बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया है।

पति-पत्नी में विवाद के बाद हत्या

कोतवाल उदय प्रताप के अनुसार दोनों का निकाह 16 साल पहले हुआ था और दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने बताया कि इसी साल एक जनवरी को निजामुद्दीन ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया था जिसके मुकदमे के फैसले के लिए इसराना शनिवार शाम को ही निजामुद्दीन के पास आई थी।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article