Lucknow Encounter: गोमती नगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Lucknow Encounter: लखनऊ में स्थित गोमती नगर में चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए उन पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेजा गया।

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आपराधिक घटनाओं को कम करने के लिए और अपराधियों को पकड़ने के लिए रविवार देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सहारा ब्रिज के पास एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो व्यक्ति दिखाई दिए। बदमाशों ने पुलिस को देखते हुए उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों व्यक्तियों के पैर पर गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के पास से पुलिस को पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इन बदमाशों द्वारा कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। लखनऊ में भी वह एक आपराधिक वारदत को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

Police.

गोमती नगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग के दौरान पहले एक बदमाश के पैर में लगी थी। उस दौरान मौका देख दूसरा आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने उसका पीछा किया तो बचने के लिए बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा दूसरी बार जवाबी फायरिंग में दूसरे बदमाश के पैर में भी गोली लगी और उसे गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अपराधियों के पास से 1-1 पिस्टल और दो-दो कारतूस बरामद किए गए हैं। अपराधियों की पहचान मोनू राजपूत और महेश रावत के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पता लगा कि वह विपुल खंड और विवेक खंड में पर्स स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। अब लखनऊ में भी वर आपराधिक वारदात को अंजाम देने के मकसद से आए थे। पुलिस ने बताया दोनों अपराधियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

End of Feed