लखनऊ

UP में 6 IAS ऑफिसर का ट्रांसफर, ये बनीं उन्नाव की CDO; अलीगढ़ नगर आयुक्त की इन्हें मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ के नगर आयुक्त के तौर पर नियुक्ति दी गई है। प्राविधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात ए. दिनेश कुमार को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

Image

आईएएस कृति राज और प्रेम प्रकाश मीणा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें फील्ड में तैनात कई अधिकारियों को शासन की जिम्मेदारी दी गई है। उन्नाव के सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को छह आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें फील्ड में तैनात कई अधिकारियों को शासन में जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अविनाश कृष्ण सिंह को महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा के साथ विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राविधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात ए. दिनेश कुमार को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

किसे कहां मिली तैनाती?

वहीं, लंबे समय से कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के पद पर तैनात बृजराज सिंह यादव को राजस्व विभाग में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। उन्नाव के सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, अब तक नगर आयुक्त अलीगढ़ के पद पर तैनात विनोद कुमार को विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है। आईएएस कृति राज को उन्नाव जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश सरकार ने धीरे-धीरे कई आईएएस अधिकारियों को इधर-उधर किया है।

बीते दिनों दिव्य प्रकाश गिरि को विशेष सचिव, आबकारी से विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग से विशेष सचिव आबकारी, रजनीश चंद्र को विशेष सचिव समाज कल्याण से विशेष सचिव ग्राम्य विकास, राजेंद्र सिंह को विशेष सचिव ग्राम्य विकास से विशेष सचिव समाज कल्याण और प्रतीक्षारत आईएएस पूजा यादव को सचिव उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई थी।

अप्रैल माह में सरकार ने कुल 33 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे। इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर और भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए थे। निदेशक सूचना शिशिर को खादी विभाग में भेजा गया है। उनकी जगह विशाल सिंह राज्य के नए सूचना निदेशक बनाए गए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article