कानपुर ट्रेन हादसे के बाद लखनऊ रूट की कई प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट; उच्चस्तरीय जांच समिति का हुआ गठन

कानपुर के भाऊपुर यार्ड के पास शुक्रवार शाम मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे से लखनऊ रूट की कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुईं और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Lucknow News: कानपुर के भाऊपुर यार्ड के पास शुक्रवार शाम को मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस (15269) हादसे का शिकार हो गई। शाम करीब 4:20 बजे ट्रेन की छठी और सातवीं बोगी इंजन से अलग होकर पटरी से उतर गई। इस घटना का सीधा असर लखनऊ रूट की ट्रेनों पर पड़ा, जिससे चारबाग स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुईं।

Major Train Delays on Lucknow Route (Representative Photo: Canva)

लखनऊ रूट पर प्रमुख ट्रेनों में देरी (प्रतिकात्मक फोटो: Canva)

लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी, लखनऊ मेल, वाराणसी इंटरसिटी, पुष्पक एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस और अवध एक्सप्रेस जैसी गाड़ियां औसतन 1.5 से 3 घंटे की देरी से चलीं। चारबाग, आलमनगर और ऐशबाग स्टेशनों पर यात्रियों को घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। गर्मी और उमस के कारण खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए रेल प्रशासन से सहायता की अपील भी की।

End of Feed